शब्बीर अहमद, कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी में जमीन से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री ने मामले में कटनी CSP नेहा पच्चीसिया के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही है।
READ MORE: CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 पर कानूनी एक्शन: आपराधिक साजिश के मामले में FIR दर्ज, बैंक स्टेटमेंट से खुला सांठगांठ का बड़ा खेल
दरअसल, कटनी में जमीन से जुड़े एक मामले में CSP नेहा पच्चीसिया का नाम सामने आया है। आरोप है कि एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की जमीन को दबाव बनाकर करीब 18 लाख रुपये में खरीदा गया। इस मामले में FIR भी दर्ज हो चुकी है। मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में लापरवाही या किसी तरह की अनियमितता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
READ MORE: आंगनवाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण शुरू: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था
मुख्यमंत्री की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारी के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। बता दें कि इस मामले में पहले ही CSP के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है, वहीं कार्रवाई जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

