कौशांबी. कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट (Kaushambi LPG tanker explosion) के बाद भीषण आग लग गई थी. हादसे में 10 लोग घायल हुए थे. जिनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई थी. इसमें तीन मौतें पहले ही हो चुकी है. वहीं अब दो और टोलकर्मियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यानी इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं इस खौफनाक हादसे का CCTV फुटेज (Kaushambi Toll Plaza Blast Video) भी सामने आया है.

ये हादसा इतना भयानक था कि झुलसे हुए कर्मचारी सड़क पर तड़पते दिखाई दिए. आग की लपटें देखकर टोल के दोनों तरफ बस और कारों की लंबी लाइन लग गई. 2 किमी दूर से धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही थी. जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई थी. आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी. जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया था.

इसे भी पढ़ें : एटा में मौत का मंजर : सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 की मौत, कई घायल

बता दें कि ये हादसा कोखराज थाना क्षेत्र के सिरोही स्थित नेशनल हाईवे 2 के कोखराज- हड़िया टोल प्लाजा के 26 जून की सुबह करीब 6:40 का है. सीसीटीवी फुटेज में हादसा साफ देखा जा सकता है. सिहोरी टोल प्लाजा पर रोजाना की तरह गाड़ियां गुजर रही थीं. तभी अचानक तेज रफ्तार अनियंत्रित एलपीजी गैस टैंकर सीधे आकर टोल प्लाजा के केबिन और दीवार से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर में भयानक ब्लास्ट हो गया और पूरा टोल प्लाजा आग के गोले में बदल गया.

अब तक 5 की मौत

जानकारी के मुताबिक हादसे के दिन ही टैंकर चालक धर्मेंद्र दुबे (40) और टोलकर्मी आलोक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके बाद बुधवार को सड़क यूजर अनिल कुमार ने दम तोड़ गिया. वहीं बीते गुरुवार को दो और घायल टोलकर्मियों रायबरेली के हीरामणि सिंह (29) और मध्य प्रदेश के कृष्णपाल मौर्य (23) ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

देखिए रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO-