Keralam ED Raid: केरलम् में ईडी ने रेड कार्रवाई की है। तीन सहकारी समितियों में 92 करोड़ रुपये के फर्जी लोन और संपत्ति धोखाधड़ी मामले में ED ने 20 ठिकानों पर छापा मारा है। ED की टीम ने बुधवार को राज्य के तीन अलग-अलग जिलों त्रिशूर, एर्नाकुलम और कोझिकोड में एक साथ 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। शुरुआती जांच और आकलनों के अनुसार, तीनों समितियों को मिलाकर करीब 92 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। जांच एजेंसी फर्जी लोन आवंटन, ऊंची ब्याज दरों का झांसा देने और गिरवी रखी जमीनों को अवैध तरीके से बेचने के आरोपों की जांच की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक ED की टीमें त्रिशूर, एर्नाकुलम और कोझिकोड में करीब 20 जगहों पर तलाशी ले रही है। जिन तीन सोसाइटियों की जांच हो रही है, उनमें अर्बन कोऑपरेटिव सोसाइटी में 55 करोड़ रुपये, थेन्नेला सर्विस कोऑपरेटिव सोसाइटी में 10 करोड़ रुपये और कुट्टानेल्लूर कोऑपरेटिव बैंक में 27 करोड़ करोड़ रुपये की कथित अनियमितता शामिल है।

ईडी के अनुसार, अर्बन को-ऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़े मामले में पदाधिकारियों पर फर्जी ऋण जारी कर सदस्यों को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। सबसे बड़ा घोटाला अर्बन को-ऑपरेटिव सोसाइटी का है, जहां पदाधिकारियों पर फर्जी लोन जारी कर सदस्यों को लगभग 55 करोड़ रुपये की चपत लगाने का आरोप शामिल है। ED के अधिकारी इस सिलसिले में एर्नाकुलम और इसके आसपास के 5 से 6 परिसरों में तलाशी ली जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ हो रही कार्रवाई थेन्नेला सर्विस को-ऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़ी है। जहां आरोप है कि प्रबंधन ने लोगों को जमा राशि पर भारी ब्याज देने का लालच दिया और फर्जी लोन के जरिए करीब 10 करोड़ रुपये की हेराफेरी की। 

कुट्टानेल्लूर को-ऑप बैंक में 27 करोड़ का अवैध ट्रांसफर

तीसरा मामला त्रिशूर स्थित कुट्टानेल्लूर को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि बैंक के पदाधिकारियों ने खाताधारकों और संपत्ति मालिकों की बिना सहमति के, गिरवी रखी गई संपत्तियों को दूसरों के नाम ट्रांसफर कर दिया। लगभग 27 करोड़ रुपये आंकी गई है। त्रिशूर और आसपास के 5-6 स्थानों पर एजेंसी के अधिकारी दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे हैं।

कर्नाटक में भी ईडी का एक्शन

इधर कर्नाटक में पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं और धन के लेनदेन मामले में ई़डी ने केपीएससी के निलंबित अध्यक्ष शिवशंकरप्पा एस. साहूकार और सदस्य बी.वी. गीता को गिरफ्तार किया है।  ईडी ने साहूकार के बेंगलुरु स्थित आवास पर नए सिरे से तलाशी के बाद दोनों को गिरफ्तार किया। मामले में पूर्व परीक्षा नियंत्रक ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार और कथित बिचौलिए बसवराज कन्नाले से भी ईडी पहले पूछताछ कर चुकी है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m