इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां आदिवासी छात्रावास में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़के ने कमरे में अपने बिस्तर की चादर से फांसी लगाई है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला खंडवा जिले के छैगांव माखन सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास का है। जहां 50 बिस्तर वाले के छात्रावास में 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई करने वाले बच्चे रहते थे। यह लड़का पंधाना तहसील के गांव का रहने वाला है और इसी छात्रावास में रहकर 11वीं की पढ़ाई कर रहा था। अचानक रात में नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें: तहसील ऑफिस के जमादार ने घर में कीटनाशक पीकर दी जान, उपचार के दौरान मौत; पत्नी बोली- कोई विवाद नहीं था

कमरे में इसका एक और पार्टनर भी था। वह सोया था जब सुबह उठा तो उसका साथी फंदे से लटका नजर आया। उसने तुरंत ही हॉस्टल के अधीक्षक को सूचना दी। सूचना के बाद छैगांव माखन थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस कमरे की तलाशी ली तो कोई सुसाइड नोट या उचित कारण का पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m