इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक युवती को कुछ लोग अपने साथ कार में बैठाकर ले गए। आरोप है कि मुस्लिम लड़की के हिंदू युवक से शादी करने के बाद नाराज परिजन युवती को जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। दोनों ने आज दोपहर में ही महादेवगढ़ मंदिर में शादी की थी और नोटरी के पास वैधानिक दस्तावेज बनाने पहुंचे थे। युवती के परिजन नोटरी कर रहे वकील के पास पहुंचे और वहां से लड़की को पकड़कर अपने साथ ले गए। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। युवक ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर उसके साथ मारपीट और अपनी पत्नी का अपहरण करने का शिकायती आवेदन दिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
लड़का और लड़की दोनों ही खंडवा जिले के रहने वाले हैं और पिछले कई दिनों से इंदौर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आज दोपहर में दोनों ने महादेव गढ़ मंदिर में शादी रचाई और नोटरी के लिए मालीकुआं क्षेत्र में वैधानिक दस्तावेज तैयार करने नोटरी के कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान लगभग लड़की के परिवार के 8-10 लोग आए और लड़की को पड़कर अपने साथ कार में बिठाकर ले गए। बाद में युवक ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर इश्क, शादी का वादा और धोखा: युवती ने प्रेमी पर लगाया 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, पुलिस ने दबोचा
लिव इन के दिये सबूत, पत्नी की सुरक्षा मांगी
युवक ने लिव इन में रहने और आज हुई शादी के सबूत भी पुलिस को सौंपे। युवक ने पुलिस से अपनी और पत्नी की सुरक्षा की मांग करते हुए पत्नी को वापस दिलाने की मांग की। युवक के साथ महादेवगढ़ मंदिर में शादी करने वाले संरक्षक अशोक पालीवाल भी युवक के साथ थाने पहुंचे और पूरी घटना के बारे में बताया। वहीं इस मामले में डीएसपी दुर्गेश अर्नो का कहना है कि लड़की जिसे परिजन अपने साथ ले गए है, उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस लड़की के परिजनों के संपर्क में है, जल्दी ही लड़की के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

