अमृतसर। अमृतसर में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। गुरप्रीत की दो बेटियां है गुरप्रीत की मौत के कारण उसका पूरा परिवार सदमे में आ गया है सभी करो रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है की पुरानी रंजिश के कारण उसकी हत्या की गई है।
जानकारी मिली है कि गुरप्रीत का पिछले 4 दिनों से इलाके के कुछ युवकों से झगड़ा चल रहा था। यही झगड़ा बढ़ गया और बड़ी दुश्मनी में बदल गया। मृतक की मां ने बताया कि उसका बेटा रात को घर के बाहर था। इसी दौरान कार में सवार होकर 4-5 युवक आए और उसके बेटे को गोली मार दी।
हल्ला सुनकर सभी दौड़े तब तक बेटे की हालत नाजुक हो गई थी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है साथ ही सीसीटीवी कैमरा देख कर आरोपी की खोज की जा रही है।
- MP में इंस्टाग्राम सियासत: फॉलोअर्स की रेस में BJP को पछाड़ कर आगे निकली कांग्रेस, Congress का दावा- ये राहुल फैक्टर का असर
- मौत के फंदे में ‘मोहब्बत’ का अंतः प्रेमी-प्रेमिका की पेड़ में फंदे से लटकी मिली लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी
- Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त, इस मामले में बने नंबर-1
- तेजप्रताप यादव हुए भावुक, राइज एंड फॉल 2 में माता-पिता को वीडियो कॉल पर देख छलके आंसू
- बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार: PWD सचिव ने फील्ड पर उतरकर किया निरीक्षण, अधिकारियों-ठेकेदारों को समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

