Kirit Somaiya Raises Concern Over Mumbai Demography: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को ‘मुस्लिम मुंबई’ (Muslim Mumbai) बनाने की कोशिश की जा रही है। माया नगरी के डेमोग्राफी को बदलने के लिए बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है। ये दावा बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने किया है। किरीट सोमैया ने मुंबई में हिंदू और मुस्लिम बच्चों के जन्म के आंकड़े साझा कर जनसंख्या संतुलन पर चिंता जताई है। उन्होंने बकायदा इसके लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस से ‘डेमोग्राफी संतुलन समिति’ बनाने की मांग की है।
बीजेपी नेता सोमैया का कहना है कि शहर की बदलती जनसांख्यिकी पर नजर रखने और इससे जुड़े मुद्दों की समीक्षा करने की जरूरत है। उन्होंने आशंका जताई कि मुंबई की पहचान और जनसंख्या का संतुलन बदल सकता है।
किरीट सोमैया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पिछले 5 सालों में मुंबई में हुए बच्चों के जन्म के आंकड़े पेश किए हैं। उनके मुताबिक, इस दौरान शहर में 3,36,525 हिंदू बच्चों का जन्म हुआ। जबकि मुस्लिम बच्चों की संख्या 2,20,754 रही। किरीट सोमैया ने इन आंकड़ों के आधार पर बताया कि हर तीन हिंदू बच्चों के जन्म के मुकाबले दो मुस्लिम बच्चों का जन्म हुआ है। उन्होंने इन आंकड़ों को मुंबई की जनसांख्यिकी से जोड़ते हुए अपनी चिंता जाहिर की है। बीजेपी नेता ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र भी लिखा है। इसमें उन्होंने मुंबई के जनसंख्या संबंधी आंकड़ों की समीक्षा करने और डेमोग्राफी संतुलन समिति गठित करने का अनुरोध किया है।
‘मुस्लिम मुंबई’ बनने की जताई आशंका
किरीट सोमैया ने मुंबई को ‘मुस्लिम मुंबई’ बनने से बचाने की बात कही है। उनके इस बयान के बाद जनसंख्या और धार्मिक आधार पर जन्म के आंकड़ों को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

