Sharad Pawar-Praful Patel Meeting Viral Video: महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra politics) में अजित पवार (Ajit Pawar) के निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी (अजित गुट) के भीतर पावर गेम और वर्चस्व की जंग जारी है। साथ ही सियासी गलियारों में शरद पवार की एनसीपी और अजित पवार की एनसीपी के विलय की अटकलें भी जोरों पर हैं। इन अटकलों को शरद पवार के वीडियो ने बहस के केंद्र बिंदु में ला दिया है। दरअसल शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रफुल्ल पटेल से शरद पवार बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं कि 10 नवंबर के बाद बैठकर बात करेंगे। वीडियो सामने आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दरअसल शरद पवार इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज और मेडिकल जांच चल रही है। 5 नवंबर को एनसीपी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल मिलने पहुंचे। पटेल ने शरद पवार का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई।

दोनों नेताओं के बीच मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में प्रफुल्ल पटेल से शरद पवार बोलते हुए सुनाई दे रहें हैं कि 10 नवंबर के बाद बैठकर बात करेंगे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों नेताओं के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। शरद पवार कहते हैं- ‘वहां रहना पड़ता है, यह मुझे पता है। लेकिन कब तक रहना है, यह बताइए। उसके बाद हम तय करेंगे। इस पर प्रफुल्ल पटेल जवाब देते हैं-मैं 10 तारीख के बाद मुंबई में रहूंगा। आप बताइए, कब बैठकर चर्चा करनी है। मैं तैयार हूं।

महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू

शरद पवार की इस टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खासकर एनसीपी के दोनों गुटों के बीच संभावित मेल-मिलाप और भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, 10 नवंबर के बाद होने वाली प्रस्तावित मुलाकात का एजेंडा अभी सामने नहीं आया है। अब सबकी निगाहें 10 नवंबर के बाद होने वाली संभावित मुलाकात पर टिक गई है।

शरद पवार से मुलाकात के बाद क्या बोले प्रफुल्ल पटेल

शरद पवार के साथ PM मोदी की बातचीत पर NCP लीडर प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शरद पवार और नरेंद्र मोदी के बीच बहुत पुराने रिश्ते रहे हैं। मैं भी मोदी जी को कई सालों से जानता हूं और पर्सनली उनके और पवार साहब के बीच के रिश्ते के बारे में जानता हूं। मैंने इतने सालों में उनके बहुत अच्छे, अच्छे और इज्ज़तदार रिश्ते देखे हैं, तब भी जब हम दिल्ली में UPA सरकार में थे, और मोदी जी गुजरात के चीफ मिनिस्टर थे। मोदी जी आज देश के इतने सीनियर लीडर हैं। इसलिए, अगर उन्हें शरद पवार जी की हेल्थ के बारे में जानकारी मिली, तो उनके लिए उनका हालचाल पूछना और उनसे बात करना नेचुरल था।

पीएम मोदी ने भी की थी बात

शरद पवार को खांसी और सांस लेने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद 2 नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। वहां से छुट्टी मिलने के एक दिन बाद बुधवार को उन्हें नियमित मेडिकल जांच और आगे के उपचार के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन कर उनका हालचाल जाना था। प्रधानमंत्री ने उनसे आराम करने और अपनी सेहत का ध्यान रखने को कहा था। उन्होंने सुप्रिया सुले और खुद के मिलकर देश संभालने की बात भी कही थी।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m