KKR vs GT IPL 2026: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गुजरात टाइटंस (GT) की लगातार जीत का सिलसिला तोड़ते हुए 29 रन से शानदार जीत दर्ज की। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में शुभमन गिल की दमदार अर्धशतकीय पारी के बावजूद गुजरात की टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन ही बना सकी।

इस मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन KKR के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी का तूफान

कोलकाता की ओर से फिन एलन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 93 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। वहीं अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों पर नाबाद 82 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 7 छक्के शामिल थे। यह इस सीजन में उनका पांचवां अर्धशतक रहा। इसके अलावा कैमरून ग्रीन ने भी नाबाद 52 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे 14 रन बनाकर आउट हुए।

गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाजी में रविश्रीनिवासन साई किशोर और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

शुभमन गिल और बटलर की कोशिश नाकाम

248 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 85 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं जोस बटलर ने 35 गेंदों पर 57 रन बनाए।

हालांकि बीच के ओवरों में विकेट गिरने से टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। साई सुदर्शन 53 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि निशांत सिंधु 1 और राहुल तेवतिया 2 रन ही बना सके।

KKR की ओर से सुनील नरेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके। वहीं सौरभ दुबे और कैमरून ग्रीन को 1-1 सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (KKR vs GT IPL 2026)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी

इम्पैक्ट प्लेयर: मथीशा पथिराना

गुजरात टाइटंस (GT)

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H