Turtle ring : ज्योतिष से जुड़े उपायों में कछुए वाली अंगूठी का चलन पिछले कुछ समय में काफी बढ़ा है। लोग इसे हाथ में पहनकर अपने भाग्य को मजबूत करने और धन वृद्धि की कामना करते हैं। कछुए को धैर्य, स्थिरता और मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे शुभ मानकर धारण किया जाता है। लेकिन हर शुभ चीज हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद हो, ऐसा जरूरी नहीं होता। ज्योतिष में राशि और ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही किसी भी उपाय को अपनाने की सलाह दी जाती है। यही वजह है कि कछुए वाली अंगूठी कुछ लोगों के लिए लाभकारी होने के बजाय नुकसानदेह भी साबित हो सकती है।

इन राशियों को रहना चाहिए सावधान

मेष, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को कछुए की अंगूठी पहनने से बचने की सलाह दी जाती है। इन राशियों पर इसका प्रभाव संतुलित नहीं रहता और धीरे-धीरे इसका उल्टा असर दिखने लगता है। कई लोग बिना जानकारी के इसे फैशन या दूसरों को देखकर पहन लेते हैं, जो आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है।

जीवन पर कैसे असर पड़ता है

इन राशियों के लोग अगर कछुए की अंगूठी पहन लेते हैं, तो सबसे पहले उनके कामकाज पर असर दिखता है। मेहनत के बावजूद परिणाम संतोष जनक नहीं मिलते। व्यापार में रुकावट या नौकरी में अस्थिरता जैसी स्थिति बनने लगती है।इसके साथ ही घर का माहौल भी प्रभावित होता है।छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ना, मन का अशांत रहना और निर्णय लेने में असमंजस जैसी स्थितियां सामने आ सकती हैं। कई बार व्यक्ति को लगता है कि प्रयास करने के बावजूद चीजें उसके पक्ष में नहीं जा रहीं।

किन लोगों के लिए फायदेमंद मानी जाती है

वहीं दूसरी ओर, जिन लोगों की आर्थिक स्थिति बार-बार डगमगाती है या जिनके काम में स्थिरता नहीं बन पाती, उनके लिए यह अंगूठी लाभकारी मानी जाती है। इसे पहनने से धीरे-धीरे स्थिरता आती है और धन से जुड़े मामलों में सुधार देखने को मिलता है।कुछ लोग इसे नकारात्मक माहौल को कम करने और आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए भी पहनते है। खासतौर पर तब, जब व्यक्ति अपने काम में लगातार उतार-चढ़ाव महसूस कर रहा हो।

कब पहनना सही माना जाता है

कछुए की अंगूठी पहनने का फैसला जल्द बाजी में नहीं लेना चाहिए। आमतौर पर इसकी सलाह तब दी जाती है जब व्यक्ति लंबे समय से आर्थिक परेशानी, करियर में रुकावट या मासिनक अस्थिरता का सामना कर रहा हो।हालांकि इसे पहनने से पहले कुंडली की सही जानकारी लेना जरूरी होता है, ताकि यह साफ हो सके कि यह उपाय आपके लिए सही रहेगा या नहीं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H