विनोद सैनी, हिसार. कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा का जन्मदिन गुरुवार को “भीख नहीं किताब दो” संस्था के बच्चों के साथ मनाया गया। एआईसीसी लीगल डिपार्टमेंट हरियाणा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को किताबें, फल और मिठाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और समाज में सेवा एवं सहयोग का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एआईसीसी लीगल डिपार्टमेंट हरियाणा के स्टेट चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल रहे। विशिष्ट अतिथियों में स्वामी चन्द्रदेव, साध्वी सुजाता, जगदीश बिश्नोई और एडवोकेट बजरंग इंदल शामिल हुए। अध्यक्षता “भीख नहीं किताब दो” संस्था की अध्यक्ष डॉ. अनु चिनिया ने की। एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कुमारी सैलजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और समाजसेवा से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के बीच जन्मदिन मनाना सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है।
बच्चों को किताबें उपलब्ध करवाने से उन्हें शिक्षा की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।साध्वी सुजाता ने शिक्षा, संस्कार और संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और अपनी संस्कृति से जुड़ाव भी जरूरी है। उन्होंने बच्चों को नियमित पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए ऐसे सामाजिक प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही।इस अवसर पर एडवोकेट हिमांशु आर्य, एडवोकेट गौरव टुटेजा, एडवोकेट रितु वर्मा, एडवोकेट मनीषा, एडवोकेट अलका, एडवोकेट अरविंद सिहाग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- Bihar Top News Today: MLC चुनाव के नतीजे घोषित, कहर बरसाएगा चक्रवात अर्नब, 4 लोगों की मौत
- खौफ का खात्मा! 50-50 हजार का इनाम, कई जिलों में मुकदमे, मुठभेड़ में मारा गया धर्मेन्द्र उर्फ टिंडी
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने ‘मुंगेली व्यापार मेला-2026’ के ब्रॉशर का किया विमोचन, व्यापार, संस्कृति और मनोरंजन का सजेगा महाकुंभ
- फर्जी डिग्री से नौकरी और कमीशनखोरी के आरोप, जिला पंचायत कर्मचारी के खिलाफ जनपद अध्यक्ष ने की शिकायत
- WPL 2027 Auction: मिनी ऑक्शन के बाद सभी 5 टीमों का स्क्वॉड फाइनल, किस टीम ने किस खिलाड़ी को खरीदा? यहां देखें पूरी लिस्ट

