सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र में विशाल रोजगार महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों युवाओं ने भाग लिया।
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे खोलने की दिशा में कुरुक्षेत्र में पहला अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव आयोजित किया गया। सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन एवं आयोजन में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया, जहां देश-विदेश की नामी कंपनियां सीधे रोजगार के अवसर लेकर पहुंचीं।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने सहभागिता करते हुए युवाओं का उत्साह बढ़ाया। रोजगार महोत्सव में हजारों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर नौकरी के अवसर तलाशे।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं हिसार विधायक सावित्री जिंदल, कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष सरदार तेजिंदर गोल्डी, विधायक सतपाल जांबा और पूर्व मंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को युवाओं के भविष्य और रोजगार के लिहाज से एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
आयोजकों का कहना है कि ऐसे रोजगार महोत्सव युवाओं को न केवल नौकरी के अवसर देंगे, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ जुड़ने का मंच भी प्रदान करेंगे।

