कच्छ : गुजरात के पश्चिम कच्छ जिले में खावड़ा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मजदूरों से भरी एक बोलेरो गााड़ी और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिम कच्छ पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव दल ने स्थानीय लोगों की तत्परता से गाड़ियों में फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पश्चिम कच्छ पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। इसके साथ ही मृतकों की आधिकारिक पहचान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और प्रशासन घायलों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें