देवेंद्र चौहान, भोपाल. मध्य प्रदेश में 26 जनवरी (Republic Day) बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर होगा. जहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे.
इसके अलावा संस्कृति विभाग ने इस बार 22 विभागों को अलग अलग झांकियां बनाने को कहा हैं, जिसका काम चल रहा हैं. इस बार की झांकियों में बहुत कुछ खास देखने को मिलेगा. प्रदेश के आठवें रातापानी टाइगर, रायसेन जिले के आशापुरी में स्थित सूर्य मंदिर और लाड़ली बहन की झांकियां पहली बार निकाली जा रही है.

बता दें कि 26 जनवरी को भारत के संविधान को लागू करने की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है. भारत का संविधान 26 नवंबर, 1949 को बनाया गया था, लेकिन इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था. संविधान की रचना में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका थी.


