पाकिस्तान की सियासत में इन दिन भूचाल आया हुआ है. पाकिस्तान के लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के साथ कथित अपहरण और गैंगरेप के मामले में पुलिस ने उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के एक रिश्तेदार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार को मुख्य आरोपी बताया गया है, वह कोई और नहीं बल्कि उप प्रधानमंत्री इशाक डार का पोता रजा डार है.

सेना के करीबी माने जाने वाले सीनेटर फैसल वावदा ने उप प्रधानमंत्री इशाक डार से इस्तीफे की मांग की है. पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है.

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार के पोते मोहम्मद रजा डार पर लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के अपहरण और गैंगरेप का आरोप है. पाकिस्तान में एक बेहद निंदनीय और दुखद घटना ने पूरे पाकिस्तान को शर्मसार कर दिया है. पीड़ित महिलाओं में एक नीदरलैंड और दूसरी वेनेजुएला की नागरिक है. 

दोनों महिलाओं के साथ 29 जून को लाहौर में कथित तौर पर अपहरण कर गैंगरेप किया गया. पुलिस जांच के अनुसार रजा डार की मुलाकात पिछले साल सिंगापुर में इन दोनों महिलाओं से हुई थी. पाकिस्तान यात्रा के लिए महिलाओं के बिजनेस वीजा की व्यवस्था भी रजा डार ने ही की थी.

सूत्रों से पता चला है कि इस संलिप्तता उप प्रधानमंत्री इशाक डार के पोते का नाम आने के बाद मामले को रफा-दफा करने के साथ ही मामूली आरोप तय करने की पूरी पटकथा लिखी जा चुकी थी.

सीनेटर फैसल वावदा ने कहा कि रजा डार की गिरफ्तारी संबंधित विदेशी दूतावास के हस्तक्षेप के बाद ही हुई. वावदा ने यह भी आरोप लगाया कि मामले को गैंगरेप की बजाय जबरन वसूली के केस तक सीमित करने की कोशिश की जा रही है.

सीनेटर फैसल वावदा ने तो यहां तक कह दिया कि अगर पाकिस्तान और उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि की थोड़ी भी चिंता है, तो इशाक डार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. वावदा को पाकिस्तान की सेना के करीबी नेता के तौर पर देखा जाता है. उन्हें पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के समर्थन से सीनेटर चुना गया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m