सोहराब आलम, मोतिहारी। जिले में एक बार फिर अज्ञात चोरों ने एटीएम काटकर लाखों की चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पूरा मामला जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित भवानीपुर चौक के पास का है, जहां चोरों ने बेहद ही सुनियोजित तरीके से एसबीआई बैंक के एटीएम को निशाना बनाया है। चोरी की इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।
सीसीटीवी पर स्प्रे मारकर किया निष्क्रिय
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे मारकर उसे निष्क्रिय कर दिया था। इसके साथ ही आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी काला कर दिया गया था, जिससे आरोपी की पहचान न हो सके। इसके बाद चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम मशीन को काटा और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए।
संगठित गिरोह का हाथ
इस पूरी घटना को अंजाम देने में चोरों ने काफी सतर्कता और पेशेवर तरीके का इस्तेमाल किया, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
छानबीन में जुटी पुलिस
रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा एटीएम काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितनी राशि की चोरी हुई है, क्योंकि बैंक कर्मियों के आने के बाद ही इसका आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है और संभावित संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। वहीं, लगातार हो रही एटीएम चोरी की घटनाओं ने पुलिस और बैंक सुरक्षा व्यवस्था की चुनौतियों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
ये भी पढ़ें- पूर्व शिक्षक के घर से 50 लाख की चोरी, शादी में गया था पूरा परिवार, जमीन के कागज भी ले उड़े चोर
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

