कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। जनता की सेहत के साथ हो रहे खिलवाड़ पर लल्लूराम डॉट काम की खबर का बड़ा असर हुआ है। वार्ड नंबर 10 के घासमंडी इलाके में जिस पानी की टंकी में मरा हुआ सांप मिला था और जहां गंदगी का अंबार लगा था, वहां कुछ ही घंटों के भीतर नगर निगम की कुंभकर्णी नींद टूट गई। निगम की टीम भारी लाव-लश्कर और जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और पसरी गन्दगी को साफ किया।
नगर निगम की बड़ी चूक: पानी की टंकी में मिला मरा हुआ सांप, 19 हजार लोग पी रहे थे दूषित पानी,
टंकी में मरा हुआ सांप मिला था
दरअसल कुछ घंटे पहले तक जहां गंदगी के ढेर थे और जिस टंकी में मरा हुआ सांप मिलने से हजारों लोग दहशत में थे, वहां आज नगर निगम की जेसीबी गरज रही है। लल्लूराम की टीम ने जब ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर लाइव रिपोर्टिंग के जरिए इस बड़ी लापरवाही को उजागर किया, तो निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। खबर चलते ही नगर निगम का अमला मिर्जापुर मस्जिद के पास स्थित पानी की टंकी सप्लाई रूम पर पहुचा। मौके पर फैली भारी गंदगी, जिसकी वजह से संक्रमण का खतरा बना हुआ था, उसे निगम की टीम ने साफ करना शुरू कर दिया।
हाईप्रोफाइल फर्जीवाड़ा तलाक: बैंक मैनेजर पत्नी को रखा धोखे में, 7 साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध,
जमा कचरे के ढेरों को हटाया
जेसीबी की मदद से लम्बे समय से जमा कचरे के ढेरों को हटाया गया। नगर निगम की इस ‘इमरजेंसी’ सफाई ने साफ कर दिया है कि अगर हम अपनी जिम्मेदारी निभाए और जनता अपनी आवाज उठाए, तो सोए हुए प्रशासन को जागना ही पड़ता है,फिलहाल, यह उन हजारों लोगों की जीत है जो डर के साये में ‘जहरीला’ पानी पीने को मजबूर थे।
CM डॉ. मोहन ने ‘मातृ दिवस’ और ‘1857 की क्रांति’ के वीरों को किया नमनः सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश

