IRCTC Scam: लालू परिवार के लिए आज का दिन काफी अहम होने वाला है। दरअसल दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट आज मंगलवार (9 जून, 2026) को आईआरसीटीसी घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा और अहम फैसला सुना सकती है। मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दाखिल किए गए चार्जशीट के आधार पर अदालत यह तय करेगी की केस में लालू यादव और राबड़ी देवी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे या नहीं। बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीतिक गलियारों की नजरें भी इस फैसले परटिकी हुई हैं।
14 आरोपियों पर तय हुआ है आरोप
बता दें कि इससे पहले 13 अक्टूबर 2025 में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC घोटाले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सहित कुल 14 आरोपियों पर गंभीर आपराधिक आरोप तय किए थे। कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी लालू यादव की जानकारी में हुई और उन्होंने इसमें सीधा हस्तक्षेप किया। ऐसे में यदि आज कोर्ट मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को भी बरकरार रखता है, तोसभी आरोपियों की कानूनी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
जानें क्या है IRCTC घोटाला?
यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे। सीबीआई के अनुसार, इस दौरान रांची और पुरी के दो IRCTC होटल को निजी कंपनी सुजाता होटल्स को अनुचित तरीके से लीज पर दिया गया था। एजेंसी का आरोप है कि इसके बदले में लालू यादव के परिवार को कीमती जमीन और शेयर बहुत कम दामों में दिए गए। जांच एजेंसियों के अनुसार, यह सौदा भ्रष्टाचार और साजिश के तहत किया गया था।
लालू परिवार ने बताया राजनीतिक साजिश
वहीं, दूसरी ओर लालू परिवार इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे महज एक राजनीतिक साजिश करार दिया है। लालू परिवार का कहना है कि राजनीतिक द्वेष के चलते उनके परिवार को फंसाने के लिए यह सब साजिश के तहत किया जा रहा है। वे इस कानूनी लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार हैं और वह अदालत में अपनी बेगुनाही को साबित करके रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Bihar Breaking: फरारी काट रहे खान सर को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

