कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला पर उसके पति ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला के गाल पर गंभीर चोट आई है। घायल महिला के पिता की शिकायत पर कम्पू थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और नवजात बच्ची को लेकर भी दोनों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है।

READ MORE: LNIPE में छात्रों का धरना नौवे दिन भी जारी: ब्लैक टी शर्ट और मुंह पर टेप लगाकर जताया विरोध, कुलसचिव  के इस्तीफे और 50 लाख मुआवजे की मांग पर अड़े   

ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हजीरा निवासी पूजा ने एक साथ बच्चा और बच्ची को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद जैसे ही पूजा को बेड पर लाया गया, उसका पति उदयभान वहां पहुंचा और कथित तौर पर उस पर हमला कर दिया। हमले में पूजा के गाल पर गंभीर चोट आई, जबकि आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल महिला के पिता ने कम्पू थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि पूजा और उसके पति उदयभान के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। अस्पताल में डिलीवरी के बाद दोनों के बीच फिर विवाद हुआ,जिसके बाद उदयभान ने पूजा पर हमला कर दिया।

READ MORE: ITI छात्रा से दुष्कर्म: इंजीनियर ने शादी का झांसा देकर की दरिंदगी, फिर वायरल किया Video

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नवजात बच्ची को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर उदयभान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और विवाद की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m