राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/ रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन में दलित छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता आईटीआई की छात्रा है। देवरी में नए तहसील भवन बनाने वाले ठेकेदार के इंजीनियर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दरिंदगी की और फिर वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता के आरोप के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली और मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: चोट लगी तो टूटी नहीं, मजबूत होकर लौटीं’: मंडला की बेटी का इंडिया-ए में चयन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में मचाएंगी गदर
दरअसल, ग्रामीण अंचल की एक दलित छात्रा देवरी आई टी आई में पढ़ाई कर रही थी। आईटीआई के पास तहसील भवन का निर्माण का काम चल रहा था। टीकमगढ़ के पहरिया निवासी इंजीनियर रूपेंद्र खटीक ने युवती को बहला फुसलाकर शादी का झांसा दिया। पहली बार कमरे में, दूसरी बार सिलवानी में और तीसरी बार अन्य जगह और चौथी बार आईटीआई कैंपस में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया।
यह भी पढ़ें: मानवता हुई शर्मशार: जिस मां ने चार बेटे पाले, वही अंतिम संस्कार में हुई अकेली
युवती को इस मामले को रफादफा करने के लिए 5 लाख का लालच दिया और इनकार करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। युवती ने बताया कि उसे ठेकेदार ने कहा था कि लड़का अच्छा है, उससे शादी कर लो। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके परिवार वालों से बातचीत भी कराई थी और उसके साथ बार बार अलग-अलग जगह पर संबंध भी बनाए लेकिन बाद में शादी करने से मना कर वीडियो वायरल कर फरार हो गया। युवती ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि अगर उसे न्याय नही मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



