Hardoi under construction bridge, हरदोई. बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में निर्माणधीन पुल का लिंटर गिर गया है. इस दुर्घटना में मलबे में दबकर दो मजदूर घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि स्लैब चढ़ाने के दौरान क्रेन अनियंत्रित हुई जिससे ओवर ब्रिज के नीचे स्लैब गिरने से ये हादसा हो गया. सैदपुर में नहर के ऊपर NHAI की ओर से ये निर्माण कराया जा रहा था. फिलहाल घायल मजदरों को अस्पताल भेजा गया है. साथ ही मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है.

मुख्यमंत्री योगी ने हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों कोराहत कार्य में तत्काल तेजी लाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि SDRF से साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान तेज करें. परिजनों से मिलकर सहायता उपलब्ध कराएं. सीएम ने घायलों का समुचित इलाज करवाने का भी निर्देश दिया है. साथ ही योगी ने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

इसे भी पढ़ें : 150 पन्नों में छिपा घोटाले का सच! आज सीएम योगी को रिपोर्ट सौंपेगी SIT, PMO से आई रिपोर्ट भी की जाएगी शामिल

बता दें इससे पहले बीते 29 मई को लालपुर थाना क्षेत्र में आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का स्लैब गिर गया था. हादसे में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी. ये मौत मलबे में दबने से हुई थी. कई मजदूर मलबे में फंसे थे. रेस्क्यू में 3 मजदूरों को निकाला गया था. कानपुर की द सेल्टर कंपनी इस पुल का निर्माण करा रही थी. मौके पर पर पुलिस, SDRF समेत कई थानों की फोर्स ने रेस्क्यू अभियान चलाया था. मृतकों में 4 बांदा और 2 हमीरपुर के रहने वाले थे.