कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश में ग्वालियर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे पुलिस अधिकारियों को भी अपना शिकार बनाने से नहीं चूक रहे हैं। हाल ही में कार पर लाल, नीली बत्ती लगाने पर रोक-टोक करने पर शराब कारोबारी के बेटे ने सीएसपी को धमकी दी। इसके बाद उनके वाहन ड्राइवर को टक्कर मारकर भाग गया। हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जब उसने पुलिसकर्मी को टक्कर मारी और हनक दिखाई तो पुलिस ने चलानी कार्रवाई कर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
धीरेंद्र शास्त्री की कथा के बहाने पति की मौत की साजिश: 6 साल छोटे युवक से रचाई दूसरी शादी, फिर प्रेमी संग मिलकर कटर से काट दिया गला
दरअसल, न्यू राम बिहार कॉलोनी में रहने वाले पुलिसकर्मी रामस्नेही लोधी ने बताया कि वह रविवार रात 9 बजे विश्वविद्यालय सर्किल सीएसपी हिना खान के साथ पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग के पास विक्टोरिया मार्केट में आए हुए थे। वहां सफेद रंग की कार भी आकर रुकी। कार की प्लेट पर नंबर नहीं थी। बोनट पर ‘डेथ इज डासिंग ऑन माय व्हील्स’ (मौत मेरे पहियों पर नाचती है) लिखा था। बोनट के पास लाल-नीली बत्ती लगी थी। उससे इसकी वजह पूछी तो कार चालक ने तेजी से कार दौड़ा दी। उसकी टक्कर से उनका हाथ और कंधे में चोट आई। रोकने की कोशिश पर कार चालक सीएसपी हिना खान को भी धमकी देकर भाग गया।
उमा भारती की बहू को बम से उड़ाने की धमकी, देर रात घर के बाहर पहुंचे नकाबपोश बदमाश, गाली-गलौज कर दी चेतावनी
उसकी हरकत पडाव थाना और कंट्रोल रुम को बताई गई लेकिन कार चालक गायव हो गया था। चालक ने कार पर लिखी इबारत साफ और लाल नीली बत्ती गायब कर दी। लेकिन उसकी हरकत नहीं छिपी और 24 घंटे के अंदर गोला का मंदिर यातायात थाना पुलिस ने आरोपी रजत सिकरवार को कार सहित पकड़ लिया। उसके पिता रामकुमार सिंह शराब कारोबारी और मैरिज गार्डन संचालक हैं। पुलिस ने उस पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 15 हजार रुपए का जुर्माना किया और पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

