मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती की बहू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बदमाशों ने घर के बाहर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए चेतावनी दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना से परिवार में खौफ है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मऊगंज में गोकशी का सनसनीखेज खुलासा: कमरे में टुकड़ों में मिला गोवंश, आरोपी मोहम्मद शरीफ गिरफ्तार
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह और उनके पति राहुल लोधी को सोशल मीडिया पर जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिलीं थीं। बताया यह भी जा रहा है कि कुछ नकाबपोश बदमाश उनके घर के बाहर देर रात पहुंचे थे और उन्हें गालियां देते हुए चेतावनी भी दी गई।
‘मुझे मार डालेंगे…’, मां को भेजा मैसेज; अगले दिन जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, स्कूल के बाबू की संदिग्ध मौत से सनसनी
टीकमगढ़ एसडीओपी राहुल कटरे ने इस मामले में बताया, ‘देहात थाना में सोमवार लिखित शिकायत की गई थी। जिसमें बताया गया था कि उमिता सिंह को फेसबुक के जरिए धमकियां दी गई थी। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है और मामले को संज्ञान में लिया है। साइबर सेल के जरिए जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ रिकॉर्ड मंगाए जा रहे हैं।’
राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी का फेंका पटका! भोपाल की घटना पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- देश और संगठन अहंकार से नहीं चलते
घर पहुंच कर धमकी देने के मामले पर उन्होंने CCTV मंगवाकर जांच करने की बात कही। भाजपा के दिग्गज नेताओं को इस प्रकार से धमकी मिलने की घटना से हर कोई हैरान है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

