विक्की आर्य, शमशाबाद। एमपी के शमशाबाद विधानसभा के नटेरन में लोकायुक्त भोपाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी संदीप यादव को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता प्रमेन्द्र धाकड़ ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि पारिवारिक भूमि के बंटवारा, नामांतरण और फौती प्रकरण में कार्रवाई करने के बदले पटवारी रिश्वत मांग रहा था। 

शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद 9 जुलाई को लोकायुक्त टीम ने तहसील कार्यालय के पीछे स्थित आरोपी के निजी कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही पटवारी ने 30 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m