शरद पाठक, छिंदवाड़ा/ शिवपुरी। मध्य प्रदेश में एक बार फिर लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर युवती से पहले दोस्ती की फिर इश्क के जाल में फंसाकर अवैध संबंध बनाए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग की और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
यह भी पढ़ें: शिप्रा की लहरों पर योग: रामघाट पर नन्हे तैराकों का अनोखा जल योग, बच्चों ने किया हैरतअंगेज प्रदर्शन
शिवपुरी थाना क्षेत्र के शंकरगढ़ में रहने वाली युवती का आरोप है कि समीर खान नाम के युवक से सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती हुई थी। युवक ने उसे अपने प्यार में फंसा कर अनैतिक संबंध स्थापित किए। इसका वीडियो उसने अपने कैमरे में कैद कर लिया। बाद में इसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड करता था।
यह भी पढ़ें: ‘चड्डी-बनियान’ गैंग का आतंक: दो सूने मकानों से 28 लाख की चोरी, कई घरों में सेंधमारी की कोशिश
आरोप यह भी है कि आरोपी आए दिन पैसों की मांग कर रहा था। हद तो तब हो गई जब वह युवती को धर्म परिवर्तन कर निकाह की बात करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। अपनी जान को बचाने के लिए परेशान पीड़िता ने परिचित को जब जानकारी दी तो इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद को लग गई। खबर मिलते ही संभाग प्रमुख ने उस युवती से संपर्क कर उसे शिवपुरी थाने पहुंचे। जिसके बाद परेशान युवती ने आज थाना शिवपुरी में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

