पंजाब के मानसा गांव में पंचायत के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गांव में प्रेम विवाह पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर गांव का कोई लड़का या लड़की गांव में ही शादी करते है तो उसे गांव में नहीं रहने दिया जाएगा।
जवाहर के पंचायत ने ग्रामीणों के लिए सख्त फरमान जारी किया है। सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों में साफ कहा गया है कि अगर गांव का कोई व्यक्ति किसी प्रवासी से शादी करता है तो उसे गांव में नहीं रहने दिया जाएगा।
यदि कोई लड़का सुबह स्कूल समय के दौरान बस स्टॉप पर बेकार खड़ा दिखता है, तो वह अपनी जिम्मेदारी लेगा। बिना काम के गांव के आसपास न खड़े रहें। प्रशासन की ओर से निर्देश है।
चिट्टा बेचने वालों या शराब पीने वाले का जो भी साथ देगा उसका बॉयकॉट किया जाएगा।
स्कूल के विद्यार्थियों को कोई भी दुकानदार तंबाकू सिगरेट नहीं देगा। अगर कोई दुकानदार आदेशों की उल्लंघना करता है तो उसे 15000 रुपए जुर्माना किया जाएगा।
गांव के चारों तरफ गंद ना फैलाया जाए। सड़क पर कोई भी कूड़ा कर्कट ना फैंका जाए।
अगर कोई सरकारी संस्था में नुक्सान या चोरी करता पकड़ा गया तो पंचायत बनती कार्रवाई करेगी।
गांव के शमशानघाट, ग्राऊंड, वाटर वर्कस और पार्कों में कुत्ते और बकरियां ना ले जाई जाएं। अगर कोई लेकर जाता है तो उससे सफाई करवाई जाएगी।
गांव में आने वाले महंत की बधाई 1100 रुपए होगी।
गुरु घर में सादा भोग सादी रोटी की जाएगी। अगर कोई मिठाई या पकोड़े बनाना चाहता है तो 3 हजार रुपए पंचायत को जमा करवाने पड़ेंगे।
वाटर वर्कस पानी के बिल दिए जाएं, जो नहीं देता उसका कनैक्शन काट दिया जाएगा।
नालियों की सफाई के लिए 50 रुपए महीना और सफाई के लिए 100 रुपए महिला लिया जाएगा।

- अगली बारी सपा की… केशव मौर्य ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- 2027 में मिलने वाला है झटका
- भिवानी में चलती स्कूल बस के फर्श से नीचे गिरी 4 साल की मासूम: गर्दन फंसी, टायर के नीचे आने से बची जान; ड्राइवर फरार
- गोबर और प्राकृतिक रंगों से वैदिक राखियां बना रहीं समूह की दीदियां: भोपाल, दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक मांग
- ‘भाजपा महंगाई को डायन कहती थी, लेकिन अब डार्लिंग हो गई’, कांग्रेस का एथेनॉल को लेकर प्रदर्शन, लोगों को बांटे शक्कर के दाने
- India Post GDS Vacancy 2026 : 10वीं पास के लिए 25 हजार+ पद, बिना परीक्षा डाक विभाग में भर्ती, 31 अगस्त से OTR …

