हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुई एमबीए छात्रा (MBA Student) की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पियूष एक के बाद एक हैरान कर देने वाले खुलासे कर रहा है। उसने कबूल किया कि हत्या के बाद वह सीधे मुंबई भाग गया। इतना ही नहीं, उसने दावा किया कि वहां युवती की आत्मा से बात करने के लिए तांत्रिक क्रिया तक की। इस बीच हत्या से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवती आरोपी के साथ उसके कमरे की ओर जाती दिखाई दे रही है।
वारदात की परतें अब धीरे-धीरे खुल रही
द्वारकापुरी इलाके में हुई इस खौफनाक वारदात की परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पियूष और युवती साथ में कमरे तक पहुंचे थे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज ने इस बात की पुष्टि कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि पहले दोनों के बीच संबंध थे। घटना वाले दिन भी दोनों साथ थे, लेकिन किसी बात को लेकर विवाद हुआ और यह विवाद इतना बढ़ा कि उसने युवती की रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी।
फैक्ट्री में आग का मामलाः झुलसे 4 मजदूरों में से महिला की मौत, निजी अस्पताल में तोड़ा दम,
युवती की आत्मा से बात करना चाहता था
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी मौके से तुरंत नहीं भागा। वह लाश के पास ही बैठा रहा, शराब पीता रहा, और डेड बॉडी के साथ दुष्कर किया और फिर कमरे पर ताला लगाकर मुंबई फरार हो गया। मुंबई पहुंचकर उसने कथित तौर पर तांत्रिक क्रिया की, यह कहते हुए कि वह युवती की आत्मा से बात करना चाहता था।
बड़ी खबरः डिप्टी रेंजर और महिला को मारी गोली, आरोपी ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
छोड़ो जो होना था हो गया
हालांकि आरोपी को घटना के बाद भी अभी तक कोई पछतावा नहीं है। मीडिया के सवाल पूछने पर कहता है की छोड़ो जो होना था हो गया। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
MP Budget Session 2026: 19,287 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश, प्रति व्यक्ति आय में ऊंची छलांग

