लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ का शुभारंभ करेंगे. उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘अन्नदाता किसानों की खुशहाली से नारी की गरिमा तक, सहकारिता की शक्ति से सुगम परिवहन तक, आज उत्तर प्रदेश में जनकल्याण के अनेक संकल्प धरातल पर उतरेंगे.’

सीएम ने आगे लिखा कि ‘लखनऊ में ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ का शुभारंभ करने के साथ इसके ई-पोर्टल, सहकारिता विभाग के ‘उर्वरक सेतु’ मोबाइल ऐप और UPCDC मोबाइल ऐप के लोकार्पण के साथ भारत टैक्सी के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता होगी. इसके उपरांत गोरखपुर में महिलाओं-संवासिनियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सुविधापूर्ण वातावरण प्रदान करने हेतु आधुनिक सुविधाओं से युक्त राजकीय महिला शरणालय का लोकार्पण होगा. समृद्ध किसान, सशक्त सहकारिता, सुगम परिवहन और सुरक्षित-सम्मानित नारी, यही डबल इंजन सरकार के समावेशी विकास का संकल्प है.’

इसे भी पढ़ें : ‘मुस्लिम CM का ऐलान करें तो सपा को एक भी वोट नहीं मिलेगा’, राहुल गांधी से ऐसा क्यों बोले मौलाना रशीदी?

बता दें कि सीएम योगी विकासकार्यों पर लगातार जोर दे रहे हैं. हर क्षेत्र में योगी सरकार नए आयाम गढ़ रही है. मंगलवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित 3567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश को किसी भी कीमत पर सैफई सिंडिकेट नहीं बनने दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि 3567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं. पिछले एक सप्ताह में 5297 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं, जबकि बीते नौ साल में साढ़े नौ लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं.