लखनऊ. लखनऊ में कांग्रेस के वरिष्ठ दलित नेताओं को मायावती से बिना मुलाकात लौटना पड़ा. बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संदेश लेकर दलित कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र गौतम, बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया समेत कई नेता मायावती के आवास पहुंचे थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी. मायावती की सुरक्षाकर्मियों ने नेताओं को यह कहते हुए वापस लौटा दिया कि बिना समय लिए न आएं.
बताया जा रहा है कि कांग्रेसी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत करना चाहते थे, लेकिन मायावती से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी. मायावती ने कांग्रेस नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया. ऐसे में उन्हें मायूसी के साथ लौटना पड़ा. कांग्रेस नेताओं को बिना बुलाए मायावती के दरवाजे पर जाने को लेकर प्रदेश की सियासत में तरह- तरह की चर्चाएं हैं.
इसे भी पढ़ें : ‘PDA अब सहेगा नहीं, कहेगा…’, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- इनके राज में लोग न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर
राजेंद्र पाल गौतम का कहना है वह दलित समाज की पूर्व मुख्यमंत्री हैं. ऐसे में उनका हालचाल लेना हमारा दायित्व है. हमने अपना नाम गेट पर लिखवा दिया है. जब बुलाएंगी तो दोबारा मिलने जाएंगे. वहीं दूसरी ओर ये भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस के ये नेता कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी का संदेशा लेकर मायावती के दरवाजे पहुंचे थे.

