लखनऊ. मदरसे के नाम पर लोगों से चंद लेकर पाकिस्तान भेजने वाले जैश-ए-मुहम्मद से जुड़े एक आतंकी को आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), उत्तर प्रदेश ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आतंकी पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश ए मुहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर से प्रभावित है और उसके बयान साझा करके लोगो को हिसात्मक जेहाद के भड़काता था. गिरफ्तार आतंकी की पहचान मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद जहीर मीरगंज, थाना-रौटा, पूर्णिया, (बिहार) के तौर पर हुई है.

एटीएस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोहम्मद जफर पुत्र जहीर जो मूलतः बिहार का रहने वाला है, पूर्व में उसने मेरठ मे रहकर एक मदरसे से पढ़ाई की है. जफर के सोशल मीडिया विश्लेषण से यह भी पुष्ट हुआ कि वह जैश ए मुहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर की भड़काऊ और जेहादी तकरीरें साझा कर लोगो को हिंसात्मक जेहाद के लिए प्रेरित कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : ‘वंदे मातरम नहीं गाऊंगा…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान से छिड़ा नया सियासी संग्राम

एटीएस के मुताबिक सूचना की पुष्टि होने के बाद एक दिन पूर्व मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद जहीर गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में जफर ने बताया कि उसने पढ़ाई के समय जैश ए मुहम्मद के बारे में पढ़ा था. पढ़ाई में जिहाद व मुजाहिदों की शहादत के बारे मे पढ़कर उसके अंदर ये जज्बा आया. मौलाना मसूद अजहर के प्रभाव में आकर जफर मुजाहिद बनना चाहता था.

एटीएस के अनुसार, जफर के फोन में कई पाकिस्तानी जेहादी व्हाट्सएप ग्रुप मिले है जिसमे जफर द्वारा जिहाद के संबंध की गई बात और चंदे के संबंध में की गयी वार्ता मौजूद है. जफर अपनी फेसबुक आईडी के माध्यम से अपना चेहरा ढककर जेहाद और खिलाफत के बारे मे बयान देता था. इसी प्रकार यह जैश-ए-मुहम्मद के जिहादी ग्रुप मे जुड़कर, पाकिस्तानी हँडलर के संपर्क में आया और अपनी तरफ से जिहाद में मदद करने का प्रस्ताव दिया. जिसके बाद पाकिस्तानी हैंडलर ने इसे पाकिस्तानी खाता दिया जिसमे जफर ने पैसे भेजने का प्रयास किया किन्तु सफल नहीं हुआ. इसके बाद जफर ने हैंडलर से बाइनेंस अकाउंट मांगा तथा अन्य पाकिस्तानी संदिग्ध व्यक्तियों से जुड़कर, बाइनेंस की मदद से यूएसडीटी के रूप में कई बार पैसा भेजा था.