लखनऊ. उम्मीद पोर्टल (Unified Waqf Management, Empowerment, Efficiency, and Development) पर 31 हजार से ज्यादा वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है. वक्फ संपत्तियों के दस्तावेजों में खामियां मिलने के बाद ये कार्रवाई की गई है. उम्मीद पोर्टल पर अब तक 31,328 का पंजीयन रद्द किया जा चुका है. 1,18,302 वक्फ संपत्तियों में से 31,328 का पंजीयन रद्द हुआ है. वहीं 31,192 संपत्तियों के वक्फ दावे को भी रद्द किया गया है. खसरा नंबर और वक्फ बोर्ड में दर्ज नंबर से मिलान नहीं होने पर रजिस्ट्रेशन रद्द हुआ है. कई का राजस्व अभिलेखों में रकबा भी बदल गया है.

बता दें कि उम्मीद (UMEED) सेंट्रल पोर्टल एक ऑफिशियल डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार ने लॉन्च किया है. ये देशभर में वक्फ प्रॉपर्टीज की रियल-टाइम अपलोडिंग, वेरिफिकेशन और मॉनिटरिंग के लिए एक सेंट्रलाइज्ड, ट्रांसपेरेंट सिस्टम के तौर पर काम करता है.

इसे भी पढ़ें : जनगणना-2027 के लिए राजधानी में बनाए गए 8 नियंत्रण कक्ष, मकान सूचीकरण, मकान गणना के लिए की गई पहल

यह पोर्टल सभी वक्फ एसेट्स का एक डिजिटाइज्ड, सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस बनाता है ताकि गलत इस्तेमाल को रोका जा सके और यह पक्का किया जा सके कि प्रॉपर्टीज का इस्तेमाल उनके तय चैरिटेबल मकसदों के लिए किया जाए. वक्फ डिटेल्स फाइल करना, रजिस्टर का मेंटेनेंस और वक्फ नियमों के मुताबिक ऑडिट रिपोर्ट पब्लिश करना जरूरी है. सही, वेरिफाइड ओनरशिप रिकॉर्ड पक्का करने के लिए इलेक्शन कमीशन और लोकल गवर्नमेंट डायरेक्टरी (LGD) डेटाबेस के साथ इंटीग्रेट होता है.