लखनऊ. चोर उच्चकों के मन से कानून का डर खत्म हो चुका है. राजधानी में लगातार घट रही आपराधिक घटना इसे प्रमाणित कर रही हैं. अब तो चोरों ने सीधे विधायक के घर पर धावा बोल दिया. इससे अंदाजा लगा लीजिए कि राजधानी में कानून की क्या स्थिति है? चोरों ने लखनऊ में विधायक रविदास मेहरोत्रा के आवास पर चोरी की है.

बताया जा रहा है कि विधायक निवास से लाखों का सामान चोरी हो गया है. विधायक ने अरिहंत नाम के युवक पर चोरी का आरोप लगाया है. विधायक निवास से आईफोन और 2 कंप्यूटर चोरी हुए हैं. चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. विधायक रॉयल होटल में 31,32 नंबर में रहते हैं. विधायक निवास में लगे कैमरे में 2 चोर दिख रहे हैं. पूरा मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित विधायक निवास का है.

इसे भी पढ़ें : पत्नी को खुश करना पड़ गया भारी! भाजपा नेता समेत 10 पर मुकदमा दर्ज, पावर हाउस में जड़ा था ताला

सीसीटीवी फुटेज में रात करीब एक बजे से 1:20 के बीच एक चार पहिया वाहन विधायक निवास में दाखिल होता दिखाई दिया. गाड़ी फ्लैट नंबर-32 के बाहर रुकी, जहां से दो युवक उतरे और अरिहंत के साथ मिलकर कमरे से सामान निकालकर कार की डिग्गी में रख लिया. इसके बाद सभी लोग वाहन से फरार हो गए। फुटेज में वाहन विधायक निवास से निकलकर बार्लिंग्टन चौराहे की तरफ जाता दिखाई दिया. हालांकि कैमरा क्षतिग्रस्त होने के कारण गाड़ी का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका.