लुधियाना. लुधियाना से सफर तय करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जिसके अनुसार लुधियाना रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली लगभग 14 ट्रेनों को 15 नवंबर से रद्द कर दिया गया हैं। इससे यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
जानकारी अनुसार लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिस कारण 15 नवंबर से 31 दिसंबर ट्रेनों के आवाजाही में खासी दिक्कत होने वाली है। खबर है कि इस निर्माणकार्य के कारण लगभग 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

प्लेटफार्म में चल रहा है काम
जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म नंबर 6 और 7 निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण यह प्लेटफार्म करीब 47 दिन तक बंद रहेंगे। इन दोनों प्लेटफार्मों पर कोई ट्रेन नहीं आएगी और जैसे ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तो उक्त 14 ट्रेनें फिर से शुरू कर दी जाएंगी। रेलवे ने जानकारी देते बताया कि लुधियाना-फिरोजपुर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, चंडीगढ़-फिरोजपुर, हिसार-लुधियाना, जाखल-लुधियाना, हिसार-लुधियाना, चुरु-लुधियाना और लुधियाना-हिसार को 47 दिन के लिए रद्द कर दिया गया है।
- यूपी में बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को मिलेंगे 1500 रुपये, योगी सरकार ने की तैयारी
- गरबा के लिए कितना भारी होना चाहिए लहंगा ? जानें सही वजन और कपड़ा चुनने का आसान तरीका
- चित्रकूट में नदी में गिरी तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो, 2 की मौत और 4 घायल; यूपी से दर्शन करने निकले थे सभी
- Jharkhand TET Exam 2026: जेटेट परीक्षा में बड़ा बदलाव, 5.60 लाख अभ्यर्थियों को मिलेगी प्री-प्रिंटेड OMR शीट
- ‘CJP कांग्रेस और AAP की B टीम है…,’ सीजेपी प्रोटेस्ट पर सीएम रेखा गुप्ता का आया रिएक्शन, राहुल-केजरीवाल पर भड़कीं, पुलिस की तारीफ की
