लुधियाना. लुधियाना में दो अज्ञात लोगों ने डीजल बम फेंककर एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस वारदात के कारण आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। यह बदमाश कौन थे और किस कारण से डीजल बम का उपयोग करें इसका भी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पीड़ित व्यक्ति की अगर बात सुन तो उन्हें पहले भी इस तरह की धमकी मिल चुकी थी जिसकी सूचना उन्होंने पूर्व ही पुलिस को दे रखी है।
जानकारी के मुताबिक, घर शिवसेना भारत वंशी प्रमुख योगेश बख्शी का बताया जा रहा है। वह न्यू चंद्र नगर गली नंबर 3 में रहते हैं। अचानक उन्हें गली में शोर सुना तो वह घर से बाहर आए। उन्होंने देखा कि उनकी ए-स्टार कार में आग लगी हुई थी। आग लगने का कारण उन्हें नहीं समझ आया इसके लिए उन्होंने वहां लगा सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमें यह बात सामने आई की दो बाइक सवार युवक घर के कुछ दूरी पर ही पहले बोतल में डीजल बम बनाएं और उसके बाद बाइक में ही बैठे-बैठे उन्होंने इस बम को घर और कार की ओर फेंक दिया जिसके कारण कार में आग लग गई।

इस पूरे मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस में कर दी है। उन्हें पहले भी इस तरह की धमकी आई थी जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस थाने में दे दी थी। अब देखना यह है कि पुलिस इस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज को देखकर इन अज्ञात बदमाशों को कब तक हिरासत में ले पाती है।
- पंजाब नेशनल बैंक में चोरी: छिंदवाड़ा में बीती रात चोरों ने बोला धावा, जांच में जुटी पुलिस
- तेलंगाना CM को उनके 57वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, बिरला और नायडू समेत कई नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- MP में अब नहीं बना पाएंगे बहुमंजिला इमारत! सरकार ने रख दी ऐसी शर्त, जानकर रह जाएंगे हैरान
- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम बहनों ने उतारी श्रीराम की आरती, कहा- ‘हमारे पूर्वज एक’
