लुधियाना : लुधियाना में लगातार नशे की लत में लोग डूबते नजर आ रहे हैं. यह लत लोगों में इतनी हावी हो गई है कि अब लोग सड़को में खुलेआम नशा के लिए इंजेक्शन लगाते नजर आ रहे हैं. खबर ये भी है कि कई युवक बेहद खतरनाक सिंथेटिक नशे की गिरफ्त में फंस चुके हैं. अब इसके बाद सवाल यह है कि नशा का इतना खुलेआम डोज लेने वालों को पुलिस से भी डर नहीं है.
युवाओं की एक और बेहद खौफनाक और शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. सलेम टाबरी के बाद अब टिब्बा रोड पर पूर्व कांग्रेसी विधायक के दफ्तर के बिल्कुल सामने सरेबाजार कुछ युवक जॉबी नशे की ओवरडोज के कारण बेसुध होकर सरेआम नशा करते और इंजेक्शन लगाते नजर आए. पास से गुजर रहे एक युवक ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. सबसे हैरानी वाली बात यह है कि जहां युवक नशा कर रहे थे, वहां से चंद कदम की दूरी पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन वहां तक इस घटना की जानकारी किसी को नहीं हुई.

वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन से चार युवक सडक़ पर पुल के नीचे नशे की ओवरडोज में अजीबो-गरीब हरकतें कर रहे थे. उन्हें नशा इतना हावी था कि कोई भी होश में नहीं था. वे नशे के असर से पूरी तरह सुध-बुध खो चुके थे और इधर-उधर गिरते-पड़ते नजर आ रहे थे. हद तो तब हो गई जब उनसे कुछ ही दूरी पर एक युवक सरेआम अपनी जांघ पर नशे का इंजेक्शन खुद ही लगा रहा था, जबकि दूसरा युवक राहगीरों की भीड़ के बीच बेखौफ होकर अपनी बाजू पर नशे का इंजेक्शन लगाते नजर आया. इतना ही नहीं एक नशेड़ी ने सीधे तौर पर कहा कि नशा सरेआम बिक रहा है और ताजपुर रोड से जब मर्जी जाकर नशा खरीदा जा सकता है.
- इंदौर के 7 वर्षीय अनघ चित्तौड़ा ने फिर रचा इतिहास, 10 मिनट में 50 वेद-मंत्र बोलकर बनाया तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड
- JPSC परीक्षा घोटाला: अभ्यर्थी सुमन सौरभ गिरफ्तार, OMR शीट में हेराफेरी का खुलासा
- व्यापारियों की समस्याओं का होगा अंत, 2 अगस्त को यहां जुटेंगे बड़े चेहरे
- NEET पेपर लीक प्रदर्शन में अश्लीलता फैलाने वालों की पुलिस कर रही तलाश, नाबालिग भी थे शामिल…
- सावन सोमवार पर करें ये खास उपाय, घर में आएगी खुशहाली और दूर होंगी सभी बाधाएं …

