लुधियाना : बुड्ढे नाले के प्रदूषण की रोकथाम के लिए डाइंग इंडस्ट्री के सी ई टी पी का डिस्चार्ज बंद करने संबंधी की गई घोषणा के मद्देनजर भले ही पुलिस द्वारा शहर के लगभग सारे एंट्री प्वाइंट सील किए गए हैं लेकिन काले पानी का मोर्चा के सदस्य किसी तरह फिरोजपुर रोड तक पहुंचने में कामयाब हो गए हैं और उन्होंने धरना लगा दिया है, जिन लोगों की अगुवाई किसान यूनियन के नेता राजेवाल कर रहे हैं।
इस दौरान पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने खुद कमान सम्भाल ली है। उनके द्वारा वेरका मिल्क प्लांट लुधियाना के नजदीक नाकाबंदी वाली साइट विजिट की गई और पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए। उधर, काले पानी का मोर्चा द्वारा उनके सदस्यों को गिरफ्तार करने या घरों में नजरबंद करने का आरोप लगाया गया है।
इस मामले में पुलिस कमिश्नर का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया है और आगे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जो भी जरूरी कदम उठाने की जरूरत होगी, कार्रवाई की जाएगी।

- धान खरीदी की तैयारी पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने पर भी जताई आपत्ति
- IND vs WI 3rd T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 224 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेकः सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को कार ने रौंदा, 2 की थमी सांसें, घटना जानकर कांप जाएगी रूह
- ‘ये कौन से अध्यक्ष हैं?’ UP में अजय राय के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी, गाली-गलौज के बाद लहराए जूते
- गोपालगंज में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
