लुधियाना: पंजाब में कानून की धज्जियां उड़ाने का नया मामला सामने आया है। यह मामला काकोवाल रोड स्थित गगनदीप कॉलोनी का है जहां शनिवार देर रात उस समय भारी दहशत फैल गई, जब एक पुलिसकर्मी ने अपने दोस्त के निजी विवाद में अपनी सर्विस ए.के.-47 राइफल से सरेआम हवा में 4 गोलियां दाग दीं। तहत की बात यह रही कि इस अंधाधुंध हवाई फायरिंग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
यह घटना चलती रोड में हुई थी, लेकिन अच्छी बात यह हुई कि गोली किसी राहगीर को नहीं लगी। आरोपी पुलिसकर्मी एक स्थानीय एक्टिविस्ट के साथ बतौर सरकारी गनमैन तैनात है। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने थाना जोधेवाल में की है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल और उसके दोस्त के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। शनिवार देर रात लवप्रीत सिंह अपने दोस्त वरुण कुमार के साथ गगनदीप कॉलोनी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वरुण कुमार का कॉलोनी के ही रहने वाले राज कुमार के साथ किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों और शिकायतकर्ता के मुताबिक, दोनों आरोपी कथित तौर पर शराब के नशे डूबा हुआ था। आधी रात को राज कुमार के घर के बाहर पहुंचकर सीधे उससे उलझ गए। धीरे धीरे बात बढ़ती गई घर के बाहर दोनों पक्षों के बीच देखते ही देखते तीखी बहस शुरू हो गई और गाली-गलौज होने लगी।
विवाद इतना बढ़ गया कि कांस्टेबल लवप्रीत सिंह ने आपा खो दिया। वह तेजी से अपनी कार की तरफ गया और उसमें रखी सरकारी ए.के.-47 असाल्ट राइफल निकाल लाया। इलाके में दहशत फैलाने की नीयत से उसने राइफल तानकर हवा में एक के बाद एक 4 राउंड फायर कर दिए। गोलियों की आवाज से पूरी कॉलोनी दहल उठी और लोग डर गए किसी को समझ नहीं आया कि आखिर ये अचानक फायरिंग क्यों की गई और क्या बात बढ़ी है। फायरिंग करने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी ने राज कुमार को जान से मारने की धमकी भी दी और अपने दोस्त वरुण के साथ गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गया।
रविवार सुबह पीड़ित राज कुमार ने थाना जोधेवाल पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की लिखित शिकायत की। मामले की पुष्टि करते हुए ए.डी.सी.पी. (ऑपरेशन) संदीप वढेरा ने बताया कि किसी भी पुलिसकर्मी को अपने सरकारी पद और हथियारों का दुरुपयोग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी लवप्रीत सिंह के खिलाफ सख्त विभागीय जांच (डिपार्टमेंटल एक्शन) भी शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
- पदोन्नति में हो रही देरी पर केंद्रीय जीएसटी अधीक्षकों ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी आंदोलन, 23 नवंबर से काली पट्टी लगाकर करेंगे काम
- होर्डिंग से गायब मिली हुड्डा की तस्वीर तो भड़के नेता प्रतिपक्ष, कार्यक्रम छोड़कर लौटने लगे; CM सैनी ने मनाया
- Exclusive: BJP पार्षद पति पर दुकान लगवाने के नाम पर ‘वसूली’ का आरोप ! Lalluram.com की ग्राउंड रिपोर्ट में दुकानदार ने खोली पोल
- दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस! जवान कर रहे प्रदर्शन, साथी पुलिसकर्मी ही रोकने में जुटे
- ‘राम मंदिर उसी जगह पर बना है या नहीं’, याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

