Datia By-election 2026: मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट दतिया विधानसभा के उपचुनाव का आज रिजल्ट सामने आएगा। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। सबसे पहले डाक मतपत्र की गिनती की जाएगी। इसके बाद सुबह 8.30 बजे से ईवीएम के वोटों की काउंटिंग की जाएगी। EVM मतगणना के लिए 20 टेबल लगाई गई हैं। डाक मतपत्र के लिए एक टेबल अलग से लगाई गई है।
दतिया उपचुनाव के वोटों की गिनती के लिए कुल 15 राउंड में होगी। मतगणना शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। आपको बता दें कि दतिया उपचुनाव में 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुल 1 लाख 57 हजार 460 मतों की गिनती होगी। इनमें 74.09 फीसदी मतदान के साथ पुरुष 86 हजार 30 और 68.48 फीसदी मतदान के साथ 71 हजार 413 मत शामिल है।
ये भी पढ़ें: Datia Politics: परिणाम से पहले कांग्रेस में बड़ा विस्फोट! पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पार्टी से निष्कासित, बीजेपी ने कसा तंज
21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, बीजेपी उम्मीदवार ने किया जीत का दावा
उपचुनाव में उतरे 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 11 राजनीतिक दलों और 10 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है। रिजल्ट से पहले बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष सिंह ने अपनी जीत का दावा किया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर अंतर्कलह शुरू से रही है, लेकिन जनता ने सिर्फ विकास की ओर देखा है और उसी को लेकर वह आश्वस्त है कि परिणाम सार्थक और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में सामने आएंगे।
परिणाम से पहले पार्टी से बाहर हुए राजेंद्र भारती
दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम से पहले कांग्रेस में बड़ा भूचाल आया। पार्टी ने अनुशासनहीनता और भीतरघात के गंभीर आरोपों के चलते अपने वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। यह एक्शन दतिया से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की शिकायत और आरोपों के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लिया है।
ये भी पढ़ें: ‘राजनीति छोड़कर बाबा बनने वाले हैं नरोत्तम मिश्रा’, ASP प्रत्याशी दामोदर यादव का विवादित बयान, धीरेंद्र शास्त्री और उनके भाई को बताया भूमाफिया
मध्य प्रदेश समेत तीन राज्यों के नतीजे आज
मध्यप्रदेश समेत तीन राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजे आएंगे। मध्यप्रदेश के दतिया, गुजरात के मांजलपुर और बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनावों की मतगणना आज होगी। दतिया में कुल 20 काउंटिंग काउंटर है। मतों की गिनती के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


