मंडला। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे भरोसेमंद चैनल न्यूज 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ (News24 MP-CG) और लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) मंडला जिले में 7 जून 2026, दिन रविवार को गोंडवाना के ऐतिहासिक धरा मंडला में खास कार्यक्रम ‘मध्य प्रदेश का भविष्य मंडला’ का आयोजन करने जा रहा है। जहां विकास की नई हुंकार गूंजेगी।
यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे न्यायालय रोड स्थित झंकार भवन में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष कार्य करते हुए समाज को गौरवान्वित करने वाली शख्सियतें सम्मानित होंगी। रायसेन में हुए विकास कार्यों पर चर्चा और उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले की शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा।

इस खास मंच के जरिए हम मंडला के विकास का रोडमैप जानेंगे और भविष्य की बड़ी योजनाओं और यहां आने वाले विकास कार्यों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही, इस मंच से उन शख्सियतों का भी सम्मानकिया जाएगा जिन्होंने मंडला और मध्य प्रदेश के भविष्य को संवारने में अपना अमूल्य योगदान दिया है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का प्रमुख न्यूज चैनल न्यूज 24 एमपी-सीजी और लल्लूराम डॉट कॉम नियमित रूप से प्रदेश के अलग-अलग शहरों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। जिससे समाजसेवा सहित अन्य क्षेत्रों में कुशल कार्य करने वाले लोग सम्मानित हों सके।
इससे प्रेरणा लेकर समाज के अन्य लोग भी सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि दिखाते हुए प्रगतिशील भारत में अपना योगदान दें। जिस तरह लल्लूराम डॉट कॉम मप्र-छत्तीसगढ़ में अपनी खबरों की विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है, उसी तरह न्यूज 24 मप्र-छत्तीसगढ़ ने भी दर्शकों के बीच अपनी प्रमुख जगह बनाई है।

