MP Weather Update: मध्य प्रदेश में दीपावली पर कहीं भी आंधी बारिश का अलर्ट नहीं है। आज रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। वहीं अगले दो तीन दिन के अंदर सर्द हवाएं चलने लगेगी। जिससे एमपी में ठंड बढ़ जाएगी। वहीं इंदौर शहर में हिल स्टेशन पचमढ़ी से ज्यादा ठंड देखने को मिली। जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे लुढ़ गया है। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा हाल पर…

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिवाली के प्रदेश में कहीं भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यानी इस खास खुशियों के त्योहार में खलल नहीं पड़ेगा। इधर, एमपी के शहरों में रात में ठंड और सुबह धुंध देखने को मिल रही है। राजधानी भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। IMD के अनुसार, 10 नवंबर से उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से अगले दो-तीन दिन के अंदर सर्द हवाएं चलने लगेगी।

इन जगहों पर 15 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

बीती रात की बात करे तो 14 शहरों में 14 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान दर्ज किया गया। कटनी के करौंदी में 11.4 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 12.4 डिग्री, इंदौर में 12.5 डिग्री, रायसेन में 12.6 डिग्री, पचमढ़ी में 12.6 डिग्री, भोपाल में 13.2 डिग्री, अमरकंटक में 13.2 डिग्री, छिंदवाड़ा में 13.5 डिग्री, बालाघाट के मलाजखंड में 13.5 डिग्री, मंडला में 14.2 डिग्री, उमरिया में 14.2 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 14.4 डिग्री, रीवा में 14.6 डिग्री, बैतूल में 14.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m