Navi Mumbai School Van Rape Case: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नवी मुंबई में 3 साल की बच्ची से स्कूल वैन के अंदर दुष्कर्म (Minor Raped inside School Van in Navi Mumbai) की वारदात हुई है। ड्राइवर ने स्कूल वैन के अंदर मासूम नाबालिग बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया। आखिरी ड्रॉप होने के कारण बच्ची अकेली बची थी। इसी का फायदा उठाते हुए स्कूल वैन ड्राइवर ने हवस का शिकार बनाया। घर पहुंचकर मासूम बोली- मम्मी…ड्राइवर अंकल ने आज बहुत परेशान किया। मेरा पेट दर्द कर रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई से सटे नवी मुंबई इलाके में इस तरह की वारदात ने बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल वैन चालक की इस घिनौनी करतूत के बाद परिजन अपने बच्चों को स्कूल वैन से स्कूल भेजने के लिए अब सोचेंगे।

जानकारी के मुताबिक 3 वर्षीय मासूम बच्ची रोजाना की तरह अपने स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद वैन ड्राइवर बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए निकला। रास्ते में बच्चों को उनके गंतव्य पर उतारने के बाद गाड़ी में केवल 3 साल की बच्ची बची थी। उसका घर रूट पर सबसे आखिर में था। वैन में बच्ची को बिल्कुल अकेली थी। इसी का फायदा ड्राइवर ने घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। परिवार के मुताबिक, बच्ची ने घर आ कर बताया कि कैसे उसके साथ ड्राइवर ने वैन में हैवानियत की। उसने बताया कि रेप की वजह से उसके पेट में बहुत दर्द हो रहा है। उसने कहा कि आज ड्राइवर अंकल ने बहुत परेशान किया।

ये सब जानकर बच्ची के परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची के माता-पिता आनन-फानन पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने स्कूल बस के ड्राइवके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी वैन ड्राइवर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट से पुलिस रिमांड पर भेजा

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बच्ची रोजाना अन्य छात्रों के साथ निजी स्कूल बस से स्कूल आती-जाती थी। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे आरोपी ने कामोठे स्थित एक किंडरगार्टन और प्राइमरी स्कूल के छात्रों को घर छोड़ने के लिए बस में बैठाया। जब बाकी बच्चे अपने-अपने घरों पर उतर गए और बच्ची बस में अकेली रह गई, तब आरोपी ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।गुरुवार को आरोपी को पनवेल कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m