महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने एक अंतरराष्ट्रीय WhatsApp Group ग्रुप से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में राज्य में पांच ठिकानों पर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन जांच जारी रखी. ATS की इस कार्रवाई के दौरान रत्नागिरी जिले के राजापुर में एक अरबी भाषा की शिक्षिका, उनके पति और बेटी से पूछताछ की गई. WhatsApp ग्रुप और संबंधित मामलों को लेकर तीनों से कई घंटों तक पूछताछ की गई.

महाराष्ट्र ATS ने एक अंतरराष्ट्रीय WhatsApp ग्रुप से हिज्बुल मुजाहिदीन के संभावित संबंधों की जांच तेज कर दी है. एजेंसी ने राज्य भर में पांच स्थानों पर छापेमारी की और कई लोगों से पूछताछ की.

महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की जांच जारी रखी. जांच का प्रमुख पहलू यह पता लगाना है कि WhatsApp ग्रुप का इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था और इसके सदस्य किन-किन लोगों के संपर्क में थे.

इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र एटीएस ने इस संबंध में रत्नागिरी जिले के राजापुर में रहने वाले एक शिक्षक से कई घंटे पूछताछ की थी. अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद शिक्षक को छोड़ दिया गया, जबकि उस वाट्सएप ग्रुप की जांच जारी रही, जिसमें कथित तौर पर अलग-अलग देशों के सदस्य शामिल थे.

रत्नागिरी जिले के राजापुर में रहने वाले इस टीचर के वाट्सएप ग्रुप में ग्रुप में धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग भी सदस्य के तौर पर शामिल थे. ग्रुप में धार्मिक विषयों पर चर्चा होती थी, जिसके बाद एजेंसी ने इन बातचीत और उनमें शामिल लोगों की संभावित गतिविधियों की जांच शुरू की.

जांच एजेंसी इस ग्रुप के सदस्यों की पहचान, उनकी ऑनलाइन गतिविधियों और पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से संभावित संपर्कों की पड़ताल कर रही है. हिज्बुल मुजाहिदीन से संभावित संबंधों को लेकर सामने आए संदेहों की पुष्टि जांच के निष्कर्षों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m