Maharashtra Vidhan Parishad Election: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। 11 सीटों पर वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। वोटिंग शाम 5 बजे तक होगा। जबकि 22 जून को परिणाम आएगा।
वहीं मुकाबले से पहले ही महायुति ने बड़ी जीत हासिल कर ली थी। 6 सीटों पर महायुति के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। महायुति गठबंधन की भाजपा , शिवसेना और एनसीपी गठबंधन कई सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर चुका है। जबकि शेष 11 सीटों पर मतदान हो रहा है।
इस चुनाव को आगामी स्थानीय निकाय और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महायुति में सीट बंटवारे के तहत भाजपा ने 11, शिवसेना ने 4 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 2 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।
इन सीटों पर हो रहा मतदान
सोलापुर,
जलगांव,
सांगली-सतारा,
नांदेड़,
नागपुर
भंडारा-गोंडिया,
नासिक,
अमरावती,
धराशिव-लातुर-बीड,
परभणी-हिंगोली,
छत्रपति संभाजीनगर-जालना
6 सीटों पर महायुति की निर्विरोध जीत
महायुति ने जिन छह सीटों पर निर्विरोध विजय हासिल की है, उनमें भाजपा, शिवसेना और एनसीपी को दो-दो सीटें मिली हैं.
भाजपा
- वर्धा-गड़चिरोली-चंद्रपुर : अरुण लखानी
- अहिल्यानगर : प्राजक्त तनपुरे
शिवसेना
- ठाणे : रवींद्र फाटक
- यवतमाल : दुष्यंत चतुर्वेदी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)
- रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग : अनिकेत तटकरे
- पुणे : विक्रम काकड़े
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

