Mahua Moitra Advice To Mark Zuckerberg Over Meta Row: फेसबुक पर से पीएम मोदी का वीडियो हटाने को लेकर मोदी सरकार (Modi government) और मार्क जुकरबर्ग के बीच जारी मेटा तनाव में महुआ मोइत्रा भी कूद पड़ी है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मार्क जुकरबर्ग का पक्ष लेते हुए भारत सरकार के सामने नहीं झुकने और न ही माफी मांगने की सलाह दी है। ममता बनर्जी की सांसद ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर ये सलाह दी है।
टीएमसी सांसद ने मार्क जुकरबर्ग से कहा कि सरकार के दबाव में माफी न मांगें, क्योंकि भारत सरकार अक्सर आलोचनात्मक कंटेंट हटवाती रहती है। महुआ ने जुकरबर्ग को सलाह दी है कि वह सरकार के सामने नहीं झुके।
तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-जुकरबर्ग किसी दबाव में आकर किसी से माफी न मांगें। भारत सरकार आम नागरिकों को धमकाती और ब्लैकमेल करती रहती है, और अपनी आलोचना वाला कंटेंट मनमाने ढंग से हटवा देती है। उन्होंने आगे कहा कि गलती से कुछ घंटों के लिए एक वीडियो हट जाने से आसमान नहीं टूट पड़ा। मोइत्रा का यह बयान उस विवाद के बीच आया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फेसबुक पोस्ट को लेकर खड़ा हुआ है।
सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पीएम मोदी ने जारी किया था वीडियो मैसेज
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान पीएम मोदी ने सेल्फी वीडियो पोस्ट किया था। प्रधानमंक्षी मोदी ने फेसबुक पोस्ट में देश के युवाओं से बात की थी और पेपर लीक जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था। यह पोस्ट कुछ समय के लिए फेसबुक से हटा दी गई थी। मेटा ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए माफी मांगी और बाद में पोस्ट को दोबारा बहाल कर दिया था। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस सफाई को नाकाफी माना और मेटा के बड़े अधिकारियों को तलब किया था।
संसदीय समिति के सामने मेटा ने माफी मांगने की बात कही
मामले पर सोमवार को निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति की बैठक हुई। इसमें सोशल और डिजिटल प्लेटफॉर्म के नियमन पर चर्चा हुई। बैठक में मौजूद सांसदों ने मेटा से पूछा कि जब प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री आसानी से मौजूद रहती है, तो प्रधानमंत्री का वीडियो किसने हटाया। सदस्य ने कहा कि लोकतंत्र में अगर प्रधानमंत्री का वीडियो सुरक्षित नहीं है, तो जिम्मेदारी तय होनी जरूरी है। सदस्यों ने डीपफेक रोकने वाले एल्गोरिदम की क्षमता पर भी सवाल उठाए। मेटा अधिकारियों ने समिति के सामने खेद जताया और माफी मांगने की बात कही। भाजपा सांसद ने कहा कि यह सिर्फ माफी मांगने का मामला नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी तय करके कानूनी कदम भी उठाए जाने चाहिए।
पीएम मोदी के मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो पर भी फेसबुक और Meta इंडिया हेड के खिलाफ FIR दर्ज
वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी के मॉर्फ्ड फोटो (PM Modi AI generated photo) वायरल करने के मामले में हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और मेटा इंडिया हेड अरुण श्रीनिवास के खिलाफ FIR दर्ज किया है। प्रधानमंत्री मोदी के AI से एडिट किए गए वीडियो और फोटो इन सभी सोशल मीडिया पर पब्लिश किए गए थे। पुलिस ने Meta को नोटिस भेजकर जानकारी मांगी है। इस बीच केंद्र सरकार ने भी Meta के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर इस मामले पर जवाब मांगा है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामला Meta के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म Facebook और Instagram पर पोस्ट किए गए मॉर्फ्ड वीडियो से जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान वीडियो शेयर किया था, जिसको बाद में कुछ लोगों ने AI की मदद से एडिट किया है और गलत जानकारी सर्कुलेट की थी। एजेंसियों का मानना है कि ये वीडियो लोगों को गुमराह कर सकते हैं। जांच में उन लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रहे हैं, जिन्होंने कथित तौर पर इन वीडियो को जनरेट किया है और शेयर किया है। Meta की तरफ से जांच अधिकारियों के सामने पेश होकर कंपनी की कंटेंट मॉडरेशन और नियमों की जानकारी दी गई है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


