बीडी शर्मा, दमोह। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। चील घाट की नदी में देर रात एक 16 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे के बाद ट्रक और उसमें लदा सामान नदी में दब गया है। वहीं ट्रक में सवार दो लोगों के भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
राहत एवं बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही सुबह से एसडीईआरएफ की टीम, कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।
एसडीईआरएफ की टीम नदी में गिरे ट्रक को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। ट्रक को निकालने के लिए क्रेन भी मौके पर बुलाई गई है।
इंदौर में मर्सिडीज कार के नाम पर 16.70 लाख की धोखाधड़ीः दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और ट्रक के अंदर किसी के दबे होने की आशंका को देखते हुए पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही है। हादसे में ट्रक में लोड सामान को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है। फिलहाल दो लोगों के दबे होने की आशंका है, उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


