हरिद्वार. सर्वानंद घाट के पास हरिद्वार-देहरादून हाईवे (Haridwar Dehradun Highway) पर शनिवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां चलती बस में अचानक आग (Bus fire) लग गई. जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस में करीब 42 यात्री सवार थे. इस आगजनी में यात्रियों का सामान जलकर खा हो गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची.
इसे भी पढ़ें : ये केवल फैक्ट्री नहीं, उत्तराखंड की पहचान…IMPCL के निजीकरण के विरोध में हरीश रावत, जानिए पूर्व CM ने ऐसा क्या कहा?
राहत की बात ये है कि इस दुर्घटना (Arson) में सभी यात्री सुरक्षित हैं. चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. वहीं इस घटना की वजह से यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया. जिसे बाद में पुलिस ने क्लीयर कराया.
इसे भी पढ़ें : उत्तराखण्ड साहित्य, संस्कृति और सृजन की भूमि, जिसने सदैव देश-विदेश के साहित्य प्रेमियों को आकर्षित किया- धामी
हताहत होने की सूचना नहीं
प्रशासन के मुताबिक इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. समय रहते बस में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया था. मामले में पुलिस और संबंधित विभाग ने जांच शुरू कर दी है. वहीं आग लगने के कारण का भी अब तक पता नहीं चल सका है.

