देहरादून. इंडियन मेडिसिन्स फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मोहान फैक्ट्री को निजी हाथों में बेचे जाने के विरोध में आईएमपीसीएल के कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसे बचाने के लिए कांग्रेस भी समर्थन में आ गई है. पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि आईएमपीसीएल की पहचान बचाओ, उत्तराखंड का सम्मान बचाओ.
इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ा? हरीश रावत ने उठाया सवाल, DGCA और UCADA से मांगा जवाब
हरीश रावत ने कहा, IMPCL (इंडियन मेडिसिन्स फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) मोहान फैक्ट्री को निजी हाथों में बेचे जाने के विरोध में आईएमपीसीएल के कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. मैं उनके धरना स्थल पर पहुंचा और उन्हें अपना समर्थन दिया. आईएमपीसीएल केवल एक फैक्ट्री नहीं, बल्कि उत्तराखंड की पहचान, आयुर्वेदिक विरासत और हजारों परिवारों की आजीविका से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संस्थान है. कर्मचारियों की चिंताओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी न्यायोचित मांगों के समर्थन में हम उनके साथ खड़े हैं.
इसे भी पढ़ें- मैं जल्द आऊंगा… खराब मौसम के चलते राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द, BJP ने कसा तंज
आगे हरीश रावत ने ये भी कहा कि आईएमपीसीएल की स्थापना के पीछे केवल व्यावसायिक सोच नहीं, बल्कि आयुर्वेद, रोजगार और उत्तराखंड की पहचान को सशक्त बनाने का उद्देश्य था. इस विरासत को कमजोर करने वाला कोई भी कदम प्रदेशहित में नहीं माना जा सकता. कर्मचारियों के हितों, उनके रोजगार की सुरक्षा तथा आईएमपीसीएल की गौरवशाली विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. किसी भी निर्णय में कर्मचारियों, संस्थान और उत्तराखंड के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए.

