इमरान खान, खंडवा। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पार्वतीबाई धर्मशाला के छत पर बनी पानी की टंकी में शुक्रवार रात एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई। मजदूर टंकी में पानी देखने पहुंचा था। जब वह टंकी की छत पर चढ़ा तो छत टूट गई और मजदूर छत समेत टंकी में गिर गया। टंकी में पानी 5 फुट से ज्यादा भरा था इसलिए मजदूर डूब गया।
छज्जे समेत पानी में गिर गया
पुरानी जर्जर टंकी पर मजदूर नितेश गांठे निवासी गांधवा को चढ़ाया गया था। पुलिस ने बताया गांठे पत्नी सुरेखा के साथ धर्मशाला में रह रहा था। दिन में मजदूरी करता था और रात को वो धर्मशाला में ही ठहरते थे। दिन में धर्मशाला प्रबंधन ने उससे पानी की टंकी भी साफ कराई। रात को टंकी में पानी भरा गया। इस बीच गांठे को टंकी का पानी देखने के लिए छत पर भेजा। जैसे ही गांठे टंकी के ऊपर चढ़ा वह छज्जे समेत पानी में गिर गया और पानी में डूब गया।
कागजों में बना ‘तालाब चोरी’! दिल्ली से लौटे किसान को खेत में नहीं मिला तालाब, अफसरों से बोला- ‘खोजकर दिलाओ’
डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया
देर तक वो जब नीचे नहीं आया तो दूसरे कर्मचारी उसे देखने पहुंचे। तब गांठे टंकी में पड़ा मिला। उसे धर्मशाला के कर्मचारी ताबड़तोड़ अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद टीआई प्रवीण आर्य और उनकी टीम मौके पर पहुंची। पानी टंकी सहित धर्मशाल को देखा फिरहाल कोतवाली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


