कुमार इंदर, जबलपुर। एमपी के जबलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाकर राजस्व निरीक्षक (RI) करण सिंह लोधी को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। समाचार के लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

जमीन सीमांकन के एवज में मांगी थी घूस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता व्यापारी रोहित कुमार जैन ने अपनी ज़मीन के सीमांकन (Demarcation) के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी ने इस काम को करने के बदले में मोटी रिश्वत की मांग की थी। परेशान होकर व्यापारी रोहित जैन ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से कर दी।

अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती का असर: परिवहन विभाग के 7 अफसरों के तबादले,

रतन कॉलोनी में घर के बाहर ही दबोचा

शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही व्यापारी रोहित जैन रिश्वत की रकम लेकर पहुँचे, लोकायुक्त की टीम ने राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी को रतन कॉलोनी स्थित उनके घर के सामने ही 80 हजार रुपये की नगद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। टीम ने तत्काल उनके हाथ धुलवाए, तो रंग लाल हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।

निजी वाहन नहीं, चुनी ट्रेन यात्राः पीएम मोदी के आह्वान का असर, बागेश्वर धाम के पं धीरेंद्र

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

जीतेंद्र यादव निरीक्षक, लोकायुक्त ने बताया कि- “फरियादी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजस्व निरीक्षक को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”रोहित कुमार जैन फरियादी ने कहा कि- “ज़मीन के सीमांकन के काम के लिए आरआई द्वारा लगातार चक्कर लगवाए जा रहे थे और रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसके बाद मैंने लोकायुक्त की शरण ली।”

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m