सुरेश पांडेय, सिंगरौली। जिले में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) और प्रशासनिक नियमों की अनदेखी करना दो निजी स्कूलों को भारी पड़ गया है। नियमों का खुला उल्लंघन सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों स्कूलों पर 1-1 लाख रुपये का भारी-भरकम अर्थदंड लगाया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के अन्य निजी स्कूलों में भी हड़कंप मच गया है।

पहला मामला: काइट्स राइज पब्लिक स्कूल, बैढ़न

नियमों का उल्लंघन: बैढ़न स्थित ‘काइट्स राइज पब्लिक स्कूल’ द्वारा बिना वैध मान्यता के दो अलग-अलग परिसरों में स्कूल का संचालन किया जा रहा था। इस गंभीर लापरवाही पर जब स्कूल प्रबंधन से जवाब तलब किया गया, तो उनका जवाब पूरी तरह असंतोषजनक पाया गया। इसके चलते प्रशासन ने स्कूल पर 1 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।

29 सितंबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र-बिल्व पत्र अर्पित कर दिव्य श्रृंगार,

दूसरा मामला: संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल, धूरीताल

नियमों का उल्लंघन: धूरीताल स्थित ‘संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल’ में निर्धारित पाठ्यक्रम (सिलबस) के अनुरूप पढ़ाई नहीं कराए जाने का मामला सामने आया था। नियमों के विपरीत शैक्षणिक गतिविधियां संचालित पाए जाने पर स्कूल पर लगाया गया 1 लाख रुपये का जुर्माना बरकरार रखा गया है।

एमपी से जल्द होगी मानसून की विदाई: अगले कुछ दिनों तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं,

7 दिन के भीतर राशि जमा करने के निर्देश

जिला प्रशासन ने दोनों ही लापरवाह स्कूलों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के भविष्य और शिक्षा के नियमों से खिलवाड़ करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

‘मिस प्रिटी इंडिया’ विजेता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत: निजी जिंदगी के भयावह सच आए सामने

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m